US IRAN War: स्कूल को इजरायल ने बनाया निशाना,36 बच्चों की गई जान

    US IRAN War: स्कूल को इजरायल ने बनाया निशाना,36 बच्चों की गई जान

    टीएनपीडेस्क(TNPDESK): ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध की शुरुआत हो गई. कई दिनों से चल रही तनातनी के बीच आखिर में दोनों ओर से मिसाईल वार शुरू हो गया.पहले देर दोपहर इजरायल ने ईरान पर मिसाईल दागी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान ने आठ देश में मौजूद अमेरिकी आर्मी बेस पर हमला किया. जिसमें करीब तीन से चार की मौत की खबर सामने आई. लेकिन इस बीच इजरायल अमेरिका ने ईरान के स्कूल पर मिसाईल दाग दी. जिसमें 36 बच्चों की जान चली गई.

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ईरान के मिनाब शहर में मौजूद एक स्कूल पर मिसाईल से वार हुआ. जिसमें 35 से अधिक बच्चों की मारे जाने की खबर है. ईरानी मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ईरान के मिनाब शहर में इजराइल अमेरिका की ओर से किए गए वार में स्कूल को निशाना बनाया गया. जिसमें हर तरफ चीख पुकार मच गया. इस हमले के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है.

    इससे पहले ईरान ने सऊदी अरब, जोर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर, UAE में मौजूद अमेरिकी एयर बेस को निशाना बनाया. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ईरान ने आठ देश में जिस शहर पर हमला किया है. उनमें UAE अल धफरा एयर बेस, कुवैत में मौजूद अमेरिकी आर्मी बेस,सऊदी अमेरिका आर्मी बेस, बहरीन, कतर की राजधानी दोहा में हमले की खबर सामने आई है. जहां बड़ा नुकसान पहुंचाया है. अमेरिकी एयर बेस को नुकसान पहुंचाया है.   

               


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news