TNP DESK: संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम को जारी कर दिया. 958 सफल अभ्यर्थी सबसे कठिन परीक्षा को पास कर अधिकारी बन गए. जिसमें 180 आईएएस को आईएएस कैडर मिला है. इस पूरे परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान पाया है. वहीं दूसरे नंबर पर राजेश्वरी तीसरे नंबर पर आँकश ढुल है.
बता दे कि परीक्षा का परिणाम सामने आते ही सभी के चेहरे खिल उठे है. कई ऐसे अभ्यर्थी भी थे जिनका लास्ट अटेम्पट था. लेकिन आखरी बार में परीक्षा में बाजी मार ली. अब सभी के मार्कशीट को आयोग 15 दिनों के अंदर जारी करेगा. फिलहाल सभी सफल अभ्यर्थी की लिस्ट जारी की गई है. रिजल्ट UPS.GOV.IN पर जारी किया गया है. जहां आप अपना परिणाम चेक कर सकते है.
यूपीएससी में पहला स्थान पाने वाले अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रहने वाले है.उन्होंने इस परीक्षा को पाँचवे अटेम्पट में पास किया है. 6 साल की कड़ी मेहनत के बदौलत अनुज AIR में 1 नंबर पर खुद को खड़ा किया है. अनुज ने AIIMS जोधपुर ने MBBS भी किया है. इसके साथ ही वर्तमान में वह अंडमान और निकोबार समूह सिविल सेवा में अधिकारी के रूप में कार्यरत है.
दूसरे नंबर में रहने वाली राजेश्वरी तमिलनाडु की रहने वाली है.यूपीएससी पास होने से पहले वह राज्य सिविल सेवा परीक्षा में अच्छा रैंक ला कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर पोस्टेड थी. लेकिन उन्हे यही नहीं रूकना था. उची उड़ान भरनी थी. कड़ी मेहनत और लग्न के जरीय आज राजेश्वरी आईएएस अधिकारी बन गई.
रैंक रोल नंबर उम्मीदवार का नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 अकांश ढुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जिनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 अनन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज
Thenewspost - Jharkhand
4+


