नामांकन का अनोखा तरीका, झाड़ू लगाते प्रत्याशी पहुंचा पर्चा दाखिल करने  

    नामांकन का अनोखा तरीका, झाड़ू लगाते प्रत्याशी पहुंचा पर्चा दाखिल करने  

    भागलपुर(BHAGALPUR): नगर निकाय चुनाव में नामांकन के दौरान एक प्रत्याशी का कुछ अलग ही अंदाज दिखा. प्रत्याशी अपने वार्ड से पूरी सफाई करते हुए कचहरी परिसर पहुंचा. बताते चलें कि भागलपुर में 20 अक्टूबर को नगर निकाय के लिए चुनाव होना है. इसके लिए 16 तारीख से 24 तारीख तक नामांकन दाखिल कराने के लिए 51 वार्ड से प्रत्याशी अपना नामांकन कराने के लिए समाहरणालय पहुंच रहे हैं और अपना नामांकन करा रहे हैं.

    वार्ड नंबर 20 के उम्मीदवार मोहित सिंह झाड़ू लगाते पहुंचे पर्चा दाखिल कराने

    वहीं आज वार्ड नंबर 20 के उम्मीदवार मोहित सिंह पर्चा दाखिल कराने के लिए अनोखे अंदाज में निकले. घर से लेकर समाहरणालय तक उन्होंने झाड़ू लगाकर अपना नामांकन दाखिल कराया. उनका कहना था कि आज से पहले भी वह वार्ड की सफाई में लगे रहते थे और आज जहां लोग गाजे-बाजे के साथ नामांकन कराने जा रहे हैं. वहीं वह सड़कों की सफाई कर रहे हैं. इससे आने वाले समय में पूरे वार्ड सहित शहर में स्वच्छता, पानी और सुरक्षा के मुद्दे पर वह चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news