केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की मिली धमकी, पार्टी ने साइबर थाने में दर्ज कराई FIR 

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की मिली धमकी, पार्टी ने साइबर थाने में दर्ज कराई FIR 

    TNP DESK- इन दिनों बिहार में अब पोलिटिकल पार्टी के नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल रही है. अभी 7 जुलाई को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली थी. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद मंगलवार यानी 8 जुलाई को सोशल मीडिया X पर साझा कर दी थी. अब इसी बीच आज यानी शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी इंस्टाग्राम पर टाइगर मिराज इदरीसी नामक अकाउंट से आई है. धमकी में चिराग पासवान को 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की बात कही गई है. इस धमकी भरे पोस्ट के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है.

    पार्टी ने दर्ज करायी शिकायत

    इस घटना को लेकर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने पटना साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने प्रशासन से मामले की त्वरित जांच कर आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. डॉ. भट्ट ने इसे एक गंभीर सुरक्षा चूक बताया और कहा कि किसी केंद्रीय मंत्री को इस प्रकार धमकियां मिलना न केवल लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है.

    इस घटना के सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी है. सोशल मीडिया पर भी पार्टी समर्थक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक साइबर थाना की टीम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संबंधित तकनीकी विवरण जुटाए जा रहे हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news