रांची समेत यूजी नीट की 22 जिलों में परीक्षा आज, 16 हजार परीक्षार्थी शामिल

    रांची समेत यूजी नीट की  22 जिलों में परीक्षा आज, 16 हजार परीक्षार्थी शामिल

    रांची(RANCHI): झारखंड की राजधानी में 10 केंद्रों पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (यूजी नीट-2022) को रविवार को होगी. जानकारी के अनुसार 22 जिलों पर केंद्र चिह्नित किये गये हैं. इनमें 16 हजार तीन परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा लिखित आधार पर ऑफलाइन ली जायेगी. दोपहर दो बजे से शाम पांच बज कर 20 मिनट पर यह परीक्षा ली जायेगी. एडमिट कार्ड वेबसाइट https://neet.nta.nic.in / पर उपलब्ध की गयी थी. एनटीए के सिटी संयोजक डॉ. राम सिंह के अनुसार 10 केंद्रों पर 8152 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे. राजधानी रांची में डीपीएस, आर्मी स्कूल, जेवीएम श्यामली, विवेकानंद विद्या मंदिर, ब्रिजफोर्ड स्कूल, समेत 11 सेंटरों पर यह परीक्षा ली जायेगी. परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे हर हाल में एक बजे तक परीक्षा केंद्र तक पहुंच जायें.

    परीक्षार्थियों को टी शर्ट और पतलून पहन कर सेंटर पर जाना है. एडमिट कार्ड की दो प्रतिलिपि लेकर जाने का निर्देश दिया गया है. सेंटर पर डिजीटल घड़ी, किसी भी तरह का गैजेट, मोबाइल लेकर जाने पर मनाही है. केंद्र की तरफ से जारी कोरोना गाइडलाइन के तहत एसओपी का पालन करने का निर्देश दिया गया. मास्क, गल्बस व पारदर्शी बोतल और सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति दी गयी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news