Loksabha Chunaw 2024: चुनाव से पहले दो आतंकी हमला, बीजेपी नेता की मौत, टूरिस्ट कपल को मारी गोली

    Loksabha Chunaw 2024:  चुनाव से पहले दो आतंकी हमला, बीजेपी नेता की मौत, टूरिस्ट कपल को मारी गोली

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): 2024 के लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर चुनाव का माहौल गर्म है. तो वहीं दूसरी ओर आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहे जम्मू कश्मीर में दो जगह आंतकी हमले की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दक्षिण कश्मीर के शोपिंया और अनंतनाग में आतंकियों ने दो महले किए है. जिसमें एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है.

    टूरिस्ट कपल पर हमला

    बता दें कि 20 मई को पांचवें फेज में जम्मू कश्मीर के बारामूला सीट पर मतदान होना है. इसी कड़ी में चुनाव में खलल डालन की कोशिश की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने एक टूरिस्ट कपल को भी गोली मारी है. दोनों कपल राजस्थान के जयपुर के रहने वाला है. पति पत्नी रिसॉर्ट में रूके हुए थे. जहां पति को सिर में आतंकियों ने गोली मारी है, वहीं पत्नी को सीने और कंधे पर चोट आई है. पति पत्नी की पहचान मराह और तबरेज के रूप में की गई है. वहीं घटना के बाद दोनों दंपती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत को देखते हुए देर रात उन्हें जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया था. इसके बाद रविवार सुबह दोनों को श्रीनगर के अस्पताल शिफ्ट किया गया है.

    भाजपा नेता की मौत

    इस घटना के कुछ देर बाद शोपियां के हीरपोरा में रात करीब 10.30 बजे आतंकियों ने लोकल भाजपा नेता ऐजाज अहमद शेख को गोली मार दी. ऐजाज अहमद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. ऐजाज अहमद पूर्व सरपंच थे. घटना को लेकर इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

    महबूबा मुफ्ती ने आतंकी हमलों की निंदा

    वहीं इस घटना के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में जहां अभी मतदान होना है, यह हमले चिंता का विष्ज्ञय है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news