सीमांचल में बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी, कटिहार से दो तस्कर पकड़ाए

    सीमांचल में बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी,  कटिहार से दो तस्कर पकड़ाए

    कटिहार(KATIHAR): कटिहार रेल इंटेलिजेंस के सूचना पर बड़ा खुलासा हुआ है. छह रोहिंग्या (बंगलादेशी ) लड़कियों के साथ दो दलाल गिरफ्तार किया गया है. इन सभी लड़कियों को सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से अन्य प्रदेश ले जाया जा रहा था. इन लड़कियों का महज 12 हज़ार रुपया में सौदा हुआ था. रेलवे इंटेलिजेंस के सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश के दो रिफ्यूजी कैम्प कुडुख पलंग और थांग खाली से ये लड़कियां भागकर आई थीं. इन लोगों को रोजगार देने के बहाने से म्यांमायर से कई साल पहले भारत लाया गया था. अंशुल हक़ और शमशुल हक इन लोगों को अब जम्मू-कश्मीर ले जा रहा था. पकड़े गए दलालों ने अपना गुनाह कबूल लिया है. आरोपी ने बताया कि वह खुद भी बांग्लादेश का रहने वाला है लेकिन चोरी छिपे वह कई सालों से जम्मू में रहता है.फिलहाल कटिहार रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी गिरफ्त में आये सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटे हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news