मनेर(MANER): मनेर थाना के अलग-अलग दो जगहों पर अपराधियों के द्वारा दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मनेर थाना के ताजपुर टिल्हारी अरविंद कुमार और ब्रह्मचारी गांव के अवधेश कुमार का पुत्र मनीष कुमार को बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी. पीडि़त परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी का रहने वाला युवक दशहरा पूजा में मेला घूमने जा रहा कि बेखौफ अपराधियों ने मनेर थाना क्षेत्र के दोस्त नगर प्लाई फैक्ट्री के समीप बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या दी. दूसरी ओर मनेर थाना क्षेत्र के ताजपुर चौक के पास बीते देर रात में किसान के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह को गोलियों से भून दिया. जिससे मौके वारदात पर ही मौत हो गयी. पीडि़त परिजन एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस के गस्ती पर सवाल खड़ा किया है. आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की है. फिलहाल दो लोगों की हत्या से मनेर वासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है. वहीं पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है. अभी तक मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही दोनों हत्या के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+

