जमुई : लूट की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

    जमुई : लूट की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

    जमुई(JAMUI): जिले में आज यानी गुरुवार को लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा. मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी मोड़ की है. जमुई एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी सजायाफ्ता है और पूर्व में भी ये लोग वी मार्ट जमुई में हुई लूट मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं और इनके पास से लूटी गई रकम भी बरामद हुई थी.

    एसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ठाढ़ी मोड़ के पास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही उन्होंने जमुई एसडीपीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजा राम शर्मा पूरे पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया. दोनों अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे लोग लूट की योजना बना रहे थे. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news