पूर्वी चंपारण(EAST CHAMPARAN): जिले के कल्याणपुर प्रखंड में नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए. इससे दोनों की मौत हो गई. घटना गरीबा पंचायत का बताया जा रहा है, जहां अभिषेक और आदित्य दोनों सुमवती नदी गवन्द्री में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए. डूबते देख एक बच्चे ने शोर मचाया, जब तक गांव वाले पहुंचे तब तक दोनों पानी के अंदर डूब चुके थे. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों का शव नदी से बाहर निकाला गया.
परिजनों को दी जाएगी 4-4 लाख रुपये की मुआवजा राशि
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया करने में जुटे हैं. इधर, अंचलाधिकारी विजय कुमार राय हल्का कर्मचारी भिजवा कर रिपोर्ट बनवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा प्रबंधन के तहत डुबे हुए बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+

