पाकुड़(PAKUR): सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट करने के चक्कर में कई लोगों की जान गई है.बावजूद इसके लोग सतर्कता नहीं बरतते हैं. ऐसा ही एक हादसा पाकुड़ जिले में हुआ है जिसमें दो बच्चों की जान चली गई है.
जानिए कैसे हुआ हादसा
पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना अंतर्गत पश्चिम बंगाल से सटे सीमा क्षेत्र दमदमा गांव के नजदीक यह हादसा हुआ है. दरअसल एक बंद खदान में भरे पानी के समीप जाकर सेल्फी लेने की कोशिश करते दो नाबालिग बच्चे फिसल कर गिर गए. खदान में काफी गहराई थी और वह पानी से भरी हुई थी. दोनों बच्चों की इस गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई. दरअसल शनिवार की शाम का यह मामला है काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों के शव को निकालने में सफलता पाई. यह घटना पाकुड़ और पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र के पास की है.दोनों बच्चे के शव को उके परिजनों को सौंप दिया गया है.


