जम्मू के नरवाल में दो बम विस्फोट, छह लोग गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी टीम

    जम्मू के नरवाल में दो बम विस्फोट, छह लोग गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी टीम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जम्मू-कश्मीर के नरवाल में आंतकी हमला हुआ है. ये हमला आज यानी शनिवार के अहले सुबह हुई है. मिली  जानकारी के अनुसार इलाके में दो बम धमाके हुए, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और इलाके को सील कर दिया गया है.

    फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची  

    बता दें कि जहां पर ये धमाका हुआ है, वहां पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया गया है. इसके अलावा जांच दल मौके पर पहुंच चुकी है. वहीं, फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. वहीं, घटनास्थल पर पुलिस और जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं. पुलिस ये सुनिश्चित करना चाहती है कि इलाके में कहीं और विस्फोटक तो नहीं रखा हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news