16 साल बाद पति अतुल अग्रवाल से अलग हुई टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    16 साल बाद पति अतुल अग्रवाल से अलग हुई टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : टेलीविजन एंकर चित्रा त्रिपाठी और पत्रकार अतुल अग्रवाल का डाइवोर्स हो गया. इस बात की जानकारी खुद चित्रा त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी. तलाक की जानकारी देते हुए चित्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 16 शानदार साल साथ बिताने के बाद हमने कुछ समय पहले अलग होने की योजना बनाई और अब हम इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं- पति-पत्नी के तौर पर नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के तौर पर. हम अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर करने के लिए समर्पित हैं और इस बदलाव के दौरान अपने प्रियजनों के समर्थन के लिए उनके आभारी हैं. यह अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है. आपकी शुभकामनाएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं.

    बताते चलें कि चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का एक बेटा है जो पढ़ाई कर रहा है. चित्रा त्रिपाठी फिलहाल एबीपी न्यूज से जुड़ी हैं, जबकि अतुल अग्रवाल हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक हैं. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news