टीएनपी डेस्क (TNP DESK): खाड़ी युद्ध में बढ़ते तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है. कल जब इन धातुओं के दामों में गिरावट थी, वहीं आज इनके दामों में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसकी सबसे बड़ी वजह हैं ट्रम्प का युद्ध के बीच सीजफायर का ऐलान करना. ऐसे में डॉलर की चाल सीधा असर डालती है. अगर डॉलर मजबूत होता है, तो सोना महंगा हो सकता है और अगर डॉलर कमजोर पड़ता है, तो सोने की कीमतों में थोड़ी राहत मिलती है.
9 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव बरकरार हैं. जहां कल सोने के रेट में गिरावट देखी गई थी वहीं आज 24 कैरेट सोने के दाम 1,47,370 से ₹1,53,930 प्रति 10 ग्राम के बीच हैं. जबकि 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,38,850 से ₹1,41,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास है. वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव भी बढ़ते जा रहे हैं, इसकी कीमत भी लगभग ₹2,60,000 प्रति किलो तक पहुंच गई है.
भारत में सोने और चांदी की मांग भी बहुत ज्यादा है, खासकर इसकी मांग तब और बढ़ जाती है जब शादियों का सीजन पास आ जाता है. ऐसे में उस वक्त अचानक से दाम बढ़ जाते हैं, इसीलिए लोग ऑफ सासों में सोना-चांदी खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं.
वहीं अगर चांदी की बात करें, तो इसका इस्तेमाल सिर्फ इनवेस्टमेंट में ही नहीं, बल्कि व्यापार में भी होता है. खासकर इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर सेक्टर में होता हैं, इसकी मांग बढ़ने से इसके दाम भी ऊंचे बने रहते हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+


