भरोसा का दूसरा नाम ! नमक से लेकर लग्जरी होटल तक, जिंदगी के हर मोड़ पर Tata का राज

    भरोसा का दूसरा नाम ! नमक से लेकर लग्जरी होटल तक, जिंदगी के हर मोड़ पर Tata का राज

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दुनिया के 100 से अधिक देशों में कारोबार करने वाली Tata Steel आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है.वर्षों से यह कंपनी अपने भरोसे, गुणवत्ता और मजबूत पहचान के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी है. आज टाटा एक ऐसा नाम बन चुका है, जिस पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते है. आम लोगों को अक्सर लगता है कि टाटा सिर्फ स्टील और लोहे का कारोबार करने वाली कंपनी है, लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा बड़ी है.

    Tata Group आज सिर्फ गाड़ियां या स्टील ही नहीं बनाता

    Tata Group आज सिर्फ गाड़ियां या स्टील ही नहीं बनाता, बल्कि नमक, चाय, कपड़े, घड़ियां, होटल, बिजली और तकनीक जैसे कई क्षेत्रों में अपनी मजबूत पकड़ रखता है.हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में टाटा के कई ऐसे ब्रांड शामिल है, जिनका इस्तेमाल हम हर दिन करते हैं, लेकिन हमें इस बात का एहसास भी नहीं होता कि वह टाटा समूह का हिस्सा है.सुबह जैसे ही आंख खुलती है, कई घरों में Tata Tea की चाय से दिन की शुरुआत होती है.चाय की एक प्याली लोगों को ताजगी और नई ऊर्जा देती है.वहीं रसोई में इस्तेमाल होने वाला Tata Salt खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है.वर्षों से यह नमक भारतीय परिवारों की पहली पसंद बना हुआ है.

    हर जगह टाटा का योगदान

    सिर्फ खाने-पीने तक ही नहीं, कपड़े पहनने से लेकर सफर करने तक, हर जगह टाटा का योगदान दिखाई देता है. Tata Motors की गाड़ियां गांव से लेकर बड़े शहरों तक सड़कों पर दौड़ती नजर आती है.लोग इसकी गाड़ियों को मजबूती और भरोसे की वजह से पसंद करते है.वहीं Titan और Tanishq फैशन और गहनों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके है.तकनीक के क्षेत्र में Tata Consultancy Services ने भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई है. लाखों युवा इस कंपनी में काम करने का सपना देखते है.वहीं Taj Hotels भारतीय मेहमाननवाजी का सबसे बड़ा नाम बन चुका है.

    टाटा किसी न किसी रूप में हमारी जिंदगी का हिस्सा

    अगर साफ शब्दों में कहा जाए, तो सुबह की चाय से लेकर रात के सफर तक, टाटा किसी न किसी रूप में हमारी जिंदगी का हिस्सा बना हुआ है. यही वजह है कि आज टाटा सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि भरोसे और विश्वास का दूसरा नाम बन चुका है.



    Related News