श्रद्धांजलि: प्रख्यात फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन

    श्रद्धांजलि: प्रख्यात फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन

    TNP DESK : प्रख्यात फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और भारतीय सिनेमा में अपनी अनूठी दृष्टि और योगदान के लिए विशेष पहचान रखते थे। श्याम बेनेगल ने अंकुर, निशांत, मंथन और भूमिका जैसी चर्चित और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों का निर्देशन किया।

    समांतर सिनेमा को पहचान दिया 

    बेनेगल ने अपने सिनेमा के माध्यम से समाज के जटिल मुद्दों को गहराई से प्रस्तुत किया और समानांतर सिनेमा को नया आयाम दिया। उनके द्वारा निर्देशित धारावाहिक भारत एक खोज भारतीय इतिहास और संस्कृति का अनमोल चित्रण है, जिसे दूरदर्शन पर दर्शकों से अपार सराहना मिली थी।

    कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान 

    उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया था और वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के कई बार विजेता रहे। उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक महान विचारक और निर्देशक को खो दिया है। यह भारतीय फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी रचनात्मकता और योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news