मोतिहारी में दर्दनाक एक्सीडेंट, टेम्पो और ट्रक में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत  

    मोतिहारी में दर्दनाक एक्सीडेंट, टेम्पो और ट्रक में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत  

    मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में पांच लोगो की मौत हो गई. वहीं लगभग आधा दर्जन लोगो के घायल होने की सूचना है.  

    घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी के पास की है. जहां बालू से लदा ट्रक टेम्पो पर पलट गया जिससे उसके नीचे लगभग एक दर्जन लोग दब गए. घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस के सहयोग से सभी को निकालने का प्रयास किया गया. जिसमें अब तक पांच लोगो की मौत हो गई, जिन्हें निकाल लिया गया है. वहीं तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हैं. जिन्हें भी निकाल कर सदर अस्पताल और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मरने वालो में चार महिला और एक बच्चा शामिल है.  

    एक ही परिवार के लोग टेंपू में थे सवार

    इस घटना के विषय में बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र के राजेपुर तेतरिया से एक ही परिवार के लगभग एक दर्जन लोग टेम्पू पर सवार होकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित बैरिया देवी मंदिर में शिव चर्चा पूजा करने आ रहे थे. तभी हाइवे पार करते समय टेम्पो और बालू से ओवर लोड ट्रक में भिड़ंत हो गई. जिसमें बालू से लदा ट्रक टेम्पो पर पलट गया. इससे टेम्पो पर सवार लोग उसमे दब गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन के सहयोग से सभी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news