पुलिस बस की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, बस छोड़ पुलिसकर्मी फरार

    पुलिस बस की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, बस छोड़ पुलिसकर्मी फरार

    छपरा(CHHAPRA): छपरा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. पुलिस बस की चपेट में आने से तीन बाइकसवार की मौत हो गई. घटना रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास एनएच 531 छपरा-सिवान मुख्यमार्ग पर हुई.

    घटना के बाद बस में सवार पुलिसकर्मी बस को छोड़ फरार हो गए. वहीं घटनास्थल के पास एक ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस बस के नीचे फंसे बाइक की आग को बुझाया. लेकिन बस में फंसे युवक को बचाया नही जा सका.

    आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    तीनों युवकों की पहचान कर ली गई है. मृतकों में कोपा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी 20 वर्षीय संजय कुमार, 17 वर्षीय कुंदन कुमार और मगाईडीह निवासी किशोर मांझी शामिल हैं, जो दलित परिवार से ताल्लुक रखते हैं. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि तीनों युवक छपरा से मजदूरी कर वापस अपने घर लौट रहे थे. मौके पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतकों के परिवार को मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी देने की मांग की है. सड़क जाम कर दिया गया है. आवागमन पूरी तरह से बाधित है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news