TNP DESK- शेयर मार्केट में एंट्री लेना पहले बहुत ही मुश्किल लगता था, लेकिन अब सही जानकारी और डिजिटल प्लैटफॉर्म के जरिए ट्रैडिंग करना हो गया और भी ज्यादा आसान. अगर आप भी इस सोच में हैं की कैसे शेयर, स्टॉक्स, अन्य निवेश विकल्पों में शुरुआत करें? तो हम बात रहे हैं 5 ईजी स्टेप्स जिसको फॉलो करके आप भी ट्रैडिंग शुरू कर सकते हैं.
1. डीमैट अकाउंट सही प्लेटफॉर्म चुनें
ट्रेडिंग शुरू करने के लिए सबसे पहला स्टेप हैं की एक ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म पर डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट बनाना. आज कल कई ऐसे प्लाटफॉर्म्स जो मोबाईल ऐप के जरिए भी अकाउंट खोलने की सुविधा देते हैं. राइट प्लैटफॉर्म चूज़ करना इसीलिए जरूरी हैं क्योंकि आपकी सिक्योरिटी, फास्ट ट्रेडिंग और यूजर इंटरफेस इसी पर आधारित हैं.
2. मार्केट की साधारण जानकारी लें
शेयर मार्केट को समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं . म्यूचुअल फंड्स, स्टॉक्स, इंडेक्स और ट्रेडिंग टर्म्स जैसे बेसिक्स की जानकारी लें. बिना ट्रैडिंग के नॉलेज से इसे करना हानिकारक हो सकता है. शुरुआती दौड़ के लिए मार्केट के बेसिक्स को समझना सबसे पहला स्टेप है. वीडियोज़, ऑनलाइन ट्यूटोरियल और ब्लॉग्स इस मामले में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होते हैं.
3. स्मॉल इनवेस्टमेंट से शुरुआत करें
शेयर मार्केट में स्टार्टिंग के समय में छोटे अमाउन्ट के इनवेस्टमेंट से शुरू करे. इससे आपको मार्केट के उतार-चढ़ाव को समझने का अनुभव मिलेगा और बड़ा नुकसान होने का डर भी कम होगा. धीरे-धीरे जब आप मार्केट की प्रक्रिया और पैटर्न को समझ जाएं, तभी आप बड़े इनवेस्टमेंट की सोच सकते हैं.
4. सही स्टॉक्स और इनवेस्टमेंट ऑप्शन चुनें
हर शेयर या इनवेस्टमेंट ऑप्शन में पैसा लगाना सही नहीं है. कंपनियों की न्यूज़, परफॉर्मेंस, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और हिस्टोरीक डेटा देखकर ही इनवेस्ट करे. लंबे समय तक ग्रोथ करने वाले स्टॉक्स और सेफ इनवेस्टमेंट ऑप्शन चुनना शुरुआती दौड़ के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है.
5. भावनाओं पे नियंत्रण रखना
ट्रेडिंग में सबसे बड़ी गलती होती है भावनाओं में आकर फैसला लेना. लालच या डर के कारण शेयर बेचने या खरीदने से बचें. हमेशा पहले से प्लान और रिसर्च के आधार पर ही एंट्री करे . मार्केट में अप्स और डाउन्स आते रहते हैं, लेकिन धैर्य और सही सोच से ही प्रॉफ़िट संभव है.
ट्रेडिंग कोई जादू नहीं है, बल्कि समझदारी, सही जानकारी और धैर्य का खेल है. अगर आप इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो धीरे-धीरे आप मार्केट को समझेंगे और स्मार्ट एंट्री करके अच्छा प्रॉफ़िट कमा पाएंगे.
याद रखें: शुरुआती दौर स्मॉल इनवेस्टमेंट में, रिसर्च और सही प्लेटफॉर्म ही आपकी सफलता की कुंजी हैं. ट्रेडिंग को एक गेम की तरह सोचें, लेकिन हर कदम सोच-समझकर ही उठाएं.
Thenewspost - Jharkhand
4+


