टमाटर के बढ़े भाव तो बेटी ने मां के लिए दुबई से लाया टमाटर, पढ़ें ये रोचक कहानी

    टमाटर के बढ़े भाव तो बेटी ने मां के लिए दुबई से लाया टमाटर, पढ़ें ये रोचक कहानी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश में टमाटर की कीमतें लोगों के पसीने छुड़ा रही है. आम जनता की किचन से टमाटर एकदम से गायब हो चुका है. टमाटर की कीमतें 200 से अधिक तक पहुंच गई है. जिसकी वजह से लोग अब सब्जी में टमाटर नहीं डाल रहे हैं. जिससे किचन का जायका बदल गया है, और बेस्वाद हो गया है.

    देश में टमाटर के बढ़े भाव, तो दुबई से बेटी ने मां के लाया टमाटर

    वहीं स्वाद को बरकरार रखने के लिए लोग टमाटर की वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढ रहे हैं. जिसमें लोग अलग-अलग एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, तो वहीं टमाटर से जुड़ी एक रोचक कहानी 22 जुलाई यानी शनिवार को सामने आई. जिसको सुनकर आप सभी हैरान हो जाएंगे की एक बेटी ने अपनी मां के लिए 10 किलो टमाटर दुबई से सूटकेस में पैक करके भारत लाया है.

    सूटकेस में 10 किलो टमाटर भरकर लाई एक बेटी

    आपको बताएं की रेव्स नाम की एक ट्विटर यूजर ने ये कहानी लोगों को साझा की है. जिसमे यूज़र ने लिखा है कि गर्मी की छुट्टी मनाने मेरी बहन बच्चों के साथ दुबई से भारत आ रही थी. तभी सभी बेटी की तरह उसने भी अपनी मां से उनकी पसंदीदा चीज लाने के लिए पूछा, तो उसकी मां ने कहा कि और चीज तो छोड़ दो तुम वहां से 10 किलो टमाटर ही ले आना.

    इस ट्विट को अब तक लाखों लोगों ने देखा है

    वहीं मां की बात सुनते हुए बेटी सूटकेस में 10 किलो टमाटर भरकर दुबई से भारत लेकर चली आई. वहीं आगे ट्विटर यूजर ने लिखा कि हमारा परिवार बहुत ही अधिक टमाटर का उपयोग करता है, और खाता है. इन्हें टमाटर बहुत पसंद है. इसलिए दुबई से इन टमाटरों को अचार चटनी जैसी चीज बनाने के लिए लेकर आई. वहीं आपको बता दे कि इस ट्विट को अब तक लाखों लोगों ने देखा है, और हजारों लोगों ने इसे लाइक्स भी दिए हैं.



    Related News