ऊपर टमाटर नीचे शराब, जानिए कैसे शराबबन्दी में पकड़ाया फिर अवैध शराब

    ऊपर टमाटर नीचे शराब, जानिए कैसे शराबबन्दी में पकड़ाया फिर अवैध शराब

    बिहार(BIHAR): सुलतान गंज थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है. मामले में एएसपी अमित रंजन ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सुलतानगंज थाना की पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शिव पुल, शनिचरा मंदिर के पास टिकिया टोली में छापेमारी की. जिसमें एक पिकअप वैन को पुलिस ने पकड़ा और उसकी तालाशी ली. तलाशी के क्रम में पुलिस ने पिकअप वैन में निचली हिस्से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से भरी कार्टून रखी थी. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

    पश्चिम बंगाल और असम से जुड़ रहे इस अवैध शराब के तार

    शराब को छिपाने के लिए उसके ऊपर से टमाटर रखा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर ली. एएसपी ने बताया कि पिकअप वैन में रखे अंग्रेजी शराब की मात्रा लगभग छह सौ लीटर थी. साथ ही अवैध कारोबार में शामिल एक व्यक्ति को विष्णु को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. पूछताछ के क्रम में विष्णु ने पुलिस को बताया कि शराब की खेप झारखण्ड से लाई जा रही थी. जबकि जब्त पिकअप में पश्चिम बंगाल का नंबर लगा है. पकड़ी गयी शराब अरुणाचल प्रदेश की है. 
    एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार विष्णु से पूछताछ कर पुलिस पता करने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी. साथ ही शराब अवैध कारोबार से कौन कौन लोग जुड़ा है, इसका भी पता लगाया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news