आज हेमंत सोरेन की चौथी बार होगी ताजपोशी, कहा-आज का दिन ऐतिहासिक, मिलकर करेंगे सोना झारखंड का निर्माण 

    आज हेमंत सोरेन की चौथी बार होगी ताजपोशी, कहा-आज का दिन ऐतिहासिक, मिलकर करेंगे सोना झारखंड का निर्माण 

    टीएनपी डेस्क: हेमंत सोरेन आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. रांची के मोराबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. बता दे की हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे. इस कार्यक्रम में काफी भीड़ इकट्ठा होने की संभावना जताई गई है. इसके लिए रांची के सभी स्कूलों को भी बंद रखा गया है . शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव  सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे. 

    आज का दिन ऐतिहासिक होगा: हेमंत सोरेन 

    इस बीच हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक होगा - एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा.

    उन्होंने कहा कि झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो - भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है. आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन  हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है. आज का यह दिन यह भी बताता है की लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है  - अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज

    इसमें कोई संदेह न रखें - हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है. हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है. जब जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं. जब जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज़ और प्रखर होती जाती है क्यूंकि हम झारखंडी हैं, और झारखंडी झुकते नहीं है. आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा. अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई  हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है. संघर्ष जारी है और आख़िरी साँस तक रहेगा ….

    हेमंत ने कहा हम मिलकर करेंगे सोना झारखंड का निर्माण 

    हेमंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में झारखंड की जानता ने सोना झारखंड के निर्माण के लिये अनेकता में एकता का जो संदेश दिया है, वह ऐतिहासिक, अद्भुत और अविश्वसनीय है. वीर पुरुखों के सपनों और राज्यवासियों के आशाओं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अबुआ सरकार पूरी सवेदनशीलता और नयी ऊर्जा के साथ काम करेगी. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news