गंदी हरकतों से तंग आई ताई ने भतीजे के साथ कर दिया खौफनायक कांड, पहले काटा प्राइवेट पार्ट, फिर जो हुआ जानकार चौक जाएंगे आप

    गंदी हरकतों से तंग आई ताई ने भतीजे के साथ कर दिया खौफनायक कांड, पहले काटा प्राइवेट पार्ट, फिर जो हुआ जानकार चौक जाएंगे आप

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बबीना थाना क्षेत्र के पुरा गांव में 12 वर्षीय साहिल यादव की हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस दर्दनाक मामले का पर्दाफाश कर दिया. जो सच सामने आया, उसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. साहिल की हत्या उसकी अपनी ताई ने ही की थी.

    गला और गुप्तांग पर किया था वार
    27 अक्टूबर को पुरा बडैरा गांव के रहने वाले रंजीत यादव ने अपने बेटे साहिल की हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे का गला और गुप्तांग धारदार हथियार से काटा गया था.

    शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया 
    मंजू यादव (38 वर्ष) – मृतक की ताई
    अवतार यादव (40 वर्ष) – मृतक का ताऊ
    सत्येंद्र यादव (30 वर्ष) – सहयोगी आरोपी

    तीनों को सुकमा-डुकमा रोड स्थित हाइवे पुल के पास से पकड़ा गया. मंजू यादव की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी हंसिया भी बरामद की.

    कबूल किया जुर्म, “उसने मेरी बेटी के साथ गंदी हरकत की”
    पुलिस पूछताछ में मंजू यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि साहिल, उसके देवर रंजीत का बेटा था. वह नशे की लत में पड़ गया था, स्कूल नहीं जाता था और अक्सर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा करता था.

    मंजू ने बताया कि एक दिन साहिल ने उसकी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. उसने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन साहिल गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि वह फिर से ऐसा करेगा. गुस्से और आक्रोश में आकर मंजू ने पास रखी हंसिया से उसका गला काट दिया और फिर गुप्तांग पर वार कर उसकी हत्या कर दी.

    पुलिस का बयान
    एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है. मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए पुलिस इसे मनोवैज्ञानिक और पारिवारिक तनाव दोनों पहलुओं से जांच रही है. यह घटना न सिर्फ रिश्तों की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है, बल्कि समाज में बढ़ते गुस्से, तनाव और अपराध की भयावह तस्वीर भी सामने लाती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news