Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र से तीन मुन्ना भाई गिरफ़्तार, दूसरे परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहे थे आरोपी

    Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र से तीन मुन्ना भाई गिरफ़्तार, दूसरे परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहे थे आरोपी

    कटिहार(KATIHAR): बिहार के कटिहार में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सिपाही परीक्षा के दौरान तीन मुन्ना भाई को कटिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है.सभी को कटिहार के जवाहर नवोदय विद्यालय से गिरफ़्तार किया गया है.

    दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे आरोपी

    कटिहार जिले में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा-2024 जारी है. इसी कड़ी में कटिहार पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय से तीन मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है. आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस कोढ़ा थाना ले गई है. कोढ़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है, जहां परीक्षा केंद्र पर दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है और आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    गिरफ़्तारी के बाद जाँच में जुटी पुलिस

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से सूचना प्राप्त हुई और इस सूचना पर जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा दे रहे छात्र से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान बांका निवासी सुमन कुमार के बदले प्रभाकर कुमार जो मुंगेर के धनपुरा का निवासी है वह परीक्षा दे रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया.उसी क्रम में पुनः जांच की गई तो बांका के अरविंद कुमार के बदले रोशन कुमार जो भागलपुर ग्राम सीतारामपुर का निवासी है उसे परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि कल तीन गिरफ्तारी हुई है जिसमे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news