1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगे PNB और HDFC के एटीएम से जुड़े ये नए नियम, पढ़ें किस पर कितना पड़ेगा असर

    New ATM Rule2026 :1 अप्रैल 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर, पैन कार्ड के साथ बैंकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होगा, वही बात अगर बैंक के एटीएम की जाए से 1 अप्रैल 2026 से एटीएम से पैसे निकलना महंगा पड़ सकता है

    1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगे PNB और HDFC के एटीएम से जुड़े ये नए नियम, पढ़ें किस पर कितना पड़ेगा असर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):1 अप्रैल 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर, पैन कार्ड के साथ बैंकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होगा, वही बात अगर बैंक के एटीएम की जाए से 1 अप्रैल 2026 से एटीएम से पैसे निकलना महंगा पड़ सकता है.जहां एचडीएफसी बैंक के साथ कृई बैंकों के एटीएम लेनदेन से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जहां पैसे की निकासी सहित कई अहम बदलाव होंगे.जिसका सीधा-सीधा असर ग्रहकों के जेब पर पड़ेगा चलिए जानते है कौन-कौन से बैंकों के नियमों में बदलाव किया जाएगा और क्या असर पड़ेगा.

    अब एटीएम से पैसा निकालना होगा महंगा

    बैंकिंग नियमों के मुताबिक प्राइवेट बैंक की ओर एटीएम से नकद निकासी को अब महीने के लिए मुफ्त एटीएम लेनदेन सीमा से जोड़ दिया जाएगा.जिसका मतलब यह है कि अब एटीएम के लेनदेन की सीमा पार करने के बाद ग्राहकों को एटीएम लेनदेन की फीस देनी होगी, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगा यानि अब एक हद तक ही आपको बैंकों के एटीएम से फ्री में पैसे निकालने की सुविधा दी जाती थी लेकिन , लिमिट क्रॉस होती ही आपको पैसे देने होंगे.

    लिमिट क्रांस करते ही भुगतान करने होगें पैसे

    नए नियमों के मुताबिक लिमिट क्रॉस करने के बाद अब हर एक ट्रांजैक्शन र 23 रुपये का भुगतान ग्राहकों को करना होगा. आपको बता दें कि एचडीएफसी की ओर से मेट्रो शहर में फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की लिमिट को मेट्रो में तीन और नॉनमेट्रो शहर में ट्रांजैक्शन को फ्री किया गया है इसके बाद अगर आप एटीएम से निकासी करते है तो पैसे का भुगतान करना होगा.

    बार-बार लगाने होंगे एटीएम के चक्कर

    वहीं अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक है तो आपके लिए भी यह खबर जरूरी है, क्योंकि 1 अप्रैल 2026 से पंजाब नेशनल बैंक में भी नियमों में बदलाव किया गया है.जहां एटीएम से निकाले जाने वाले कैश की लिमिट को घटा दिया गया है. बैंक के ग्राहक अब 1 अप्रैल से एटीएम में एक दिन में केवल एक लाख रुपये की जगह 50000 ही निकाल पाएंगे.यह नियम चयनित डेबिट कार्ड पर प्रभावी रहेगा.वहीं प्रीमियम डेबिट कार्ड की लिमिट को डेढ़ लाख से घटाकर 75000 कर दिया गया है यानी अब आपको कई बार एटीएम के चक्कर लगाने की जरुरत पड़ेगी.

    डेबिट कार्ड से होने वाली मुफ्त लेनदेन को घटाया गया

    वही बंधन बैंक की ओर से भी डेबिट कार्ड से होने वाली मुफ्त लेनदेन को घटाया गया है, जहां अब ग्राहक एटीएम से केवल पांच मुफ्त वित्तीय लेनदेन कर पाएंगे.वहीं लिमिट क्रॉस करते ही आपको 23 अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news