भागलपुर: युवक ने बीच सड़क पर कराया मुंडन संस्कार, कहा व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो यहीं कर लूंगा आत्मदाह

    भागलपुर: युवक ने बीच सड़क पर कराया मुंडन संस्कार, कहा व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो यहीं कर लूंगा आत्मदाह

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर एनएच 133 की जर्जर स्थिति को देखते हुए आए दिन लोगों का प्रदर्शन जारी रहता है. आपने एनएच 133 के कई मुद्दे को देखा होगा. सड़क मामले को लेकर कई तरह के प्रदर्शन हुआ करते हैं. प्रदर्शनकारी कभी रोड जाम करके तो कभी गड्ढे में फसल के बीज बो कर तो कभी सड़क पर जाम पानी में मछली पालते हुए प्रदर्शन देखा होगा. लेकिन आज एक अलग ही प्रदर्शन का नजारा सामने आया है. एक युवक सड़क पर बने गड्ढे में अपना मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शन किया. ताजा मामला बिहार झारखंड बॉर्डर के भागलपुर जिले  के पीरपैंती बाराहाट मुख्य सड़क एनएच 133 का है.  बताते चलें कि बिहार झारखंड बॉर्डर के भागलपुर जिले के प्रति बाराहाट मुख्य सड़क एनएच 133 पर महीनों से तालाब  बना हुआ है. आक्रोशित युवक ने बीच सड़क पर अपना मुंडन कराया. स्थानीय लोगों ने बताया महज एक किलोमीटर दूरी पर पीरपैंती के विधायक ललन पासवान का घर है. वहीं कुछ दूरी पर महागांवा विधायक दीपिका पांडे सिंह का घर है. रोजाना इस तरफ से दोनों विधायकों का काफिला आता जाता रहता है. फिर भी कोई अपना ध्यान इधर आकृष्ट नहीं करता है. हालांकि रोड की स्थिति इतनी दयनीय है कि महज 3 से 4 किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं. इतना ही नहीं रोजाना ऐसे जगहों पर 20 से 30 लोग गिरकर जख्मी होते हैं फिर भी सरकार का कोई ध्यान नहीं है. 

    प्रदर्शनकारी युवक रणविजय ने कहा अगर सड़क की दुर्दशा नहीं सुधरी तो यहीं कर लूंगा आत्मदाह 

    भागलपुर पीरपैंती बाराहाट के  प्रदर्शनकारी युवक रणविजय मिश्रा ने बताया अगर जल्द इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो मैं इसी जगह आत्मदाह कर लूंगा. साथ ही उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव की बारी आती है तो यहां के जितने भी स्थानीय नेता हैं वोट लेने के लिए आ तो जाते हैं.  साथ ही कई बड़े-बड़े वादे करते हैं परंतु वह जमीनी स्तर पर नहीं उतर पता. आज एनएच  133 का यह हाल है कि लोगों को 3 से 4 किलोमीटर चलने के लिए घंटों बिताना पड़ता है. आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन प्रशासन व सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news