बगहा(BAGHA):वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हरनाटांड़ वन क्षेत्र से सटे हरनाटाड़ के बैरिया कला गांव के सरेह में सोमवार की शाम घास काट रही महिला पर बाघ ने हमला बोल दिया. पूरी घटना बैरिया गांव से है जो गांव के सटे जंगल रहने के कारण खेत में महिला सोहनी कर रही थी. तभी अचानक बाघ ने हमला बोला जिसके वजह से मौके पर महिला की मौत हो गई. वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई वन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. जिसका मूल कारण वन विभाग है. बाघ द्वारा हमले के बाद ग्रामीण वन विभाग से नाराजगी जताते हुए उचित मुआवजे की मांग करते हुए अपनी मांग पर अडिग हैं, जो जायज भी है. इस घटना को लेकर पूरा बैरिया काला गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का आरोप है कि वन अधिकारियों की लापरवाही के कारण वन्य जीवों का हमला बढ़ गया है.मृत महिला की पहचान बुधराम महतो की पत्नी प्रेम कुमारी देवी के रूप में हुई है.


