मास्टरजी तो ठरकी निकले ! रेस्टोरेंट में छात्रा के साथ दिल्लगी कर रहे थे गुरूजी, लेकिन फोटो वायरल होते ही खुल गई पोल

    Viral News Bihar: बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आया है जहां एक कॉलेज के प्रोफेसर एक युवती के साथ रेस्टोरेंट में पिज्जा खाते हुए दिख रहे है जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है

    मास्टरजी तो ठरकी निकले ! रेस्टोरेंट में छात्रा के साथ दिल्लगी कर रहे थे गुरूजी, लेकिन फोटो वायरल होते ही खुल गई पोल

    पूर्णिया (PURNIYA): हमारे सनातन धर्म में गुरु को भगवान से ऊपर का दरजा दिया गया है जहां एक शिक्षक को देश के भविष्य को संवारने की ज़िम्मेदारी है लेकिन बदलते दौर और कलयुग के इस युग में गुरु शिष्य के बीच का रिश्ता दागदार और शर्मसार हो रहा है. आए दिन ऐसी तसवीरें देखने को मिलती है जहां स्कूल और कॉलेज में गुरु शिक्षक गलत काम करते है या हरकत करते हुए पकड़े जाते है.एक ऐसा ही शर्मसार करनेवाला मामला बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आया है जहां एक कॉलेज के प्रोफेसर एक युवती के साथ रेस्टोरेंट में पिज्जा खाते हुए दिख रहे है जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है.

     रेस्टोरेंट में छात्रा दिल्लगी कर रहे थे गुरूजी

    वायरल वीडियो और फोटो में दिख रहा है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर मनोज पराशर अपने पीएचडी की छात्रा के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए है.दोनों एक ही प्लेट में पिज़्ज़ा खा रहे है और हंसी मजाक कर रहे है. इस दौरान जहां छात्र का हाथ प्रोफेसर के पैर पर है.वही प्रोफेसर भी कई बार छात्र के साथ बेड टच कर रहे है.इस वीडियो और फोटो के वायरल होने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है.जदयू छात्र संघ के अध्यक्ष अंकित कुमार झा ने कहा कि यह शर्मनाक करतूत है पूर्णिया विश्वविद्यालय जो शिक्षा का मंदिर है. वहां माता-पिता अपने बेटे बेटियों को पढ़ने के लिए भेजते है लेकिन वहां एक 60 साल के प्रोफेसर अपने पीएचडी की छात्रा के साथ गलत हरकत कर रहे है. इससे गुरु शिष्य का संबंध भी दागदार हो रहा है.

    हरकत में आई विश्वविद्यालय प्रशासन

    ऐसे प्रोफेसर पर कुलपति और कुलाधिपति को कार्रवाई करनी चाहिए.वही वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन भी हरकत में आई है.कुलपति विवेकानंद सिंह ने विश्वविद्यालय के अनुशासनिक समिति को इसकी जांच का निर्देश दिया है. वहीं छात्र अंकित ने कहा कि इससे पहले भी पूर्णिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर का वीडियो एक लड़की के साथ वायरल हुआ था लेकिन जांच के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई.जिस कारण ऐसे प्रोफेसर का मनोबल बढ़ता है और वह अपने ही छात्राओं के साथ गलत हरकत करते हैं। जो गंभीर मामला है ऐसे में माता-पिता कैसे अपने बच्चों को स्कूल कॉलेज भेजेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news