बिहार के सरकारी स्कूल में चला 'आव ऐ जान बैगन ले ल' सांग, खेसारी लाल का वीडियो वायरल

    बिहार के सरकारी स्कूल में चला 'आव ऐ जान बैगन ले ल' सांग, खेसारी लाल का वीडियो वायरल

    गोपालगंज(GOPALGAN): गोपालगंज के एक सरकारी स्कूल की स्मार्ट क्लास में अजब मामला सामने आया है. यहां बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए बने स्मार्ट क्लास में भोजपुरी अश्लील गाना चल रहा है. स्मार्ट क्लास के टीवी स्क्रीन पर फूहड़ भोजपुरी गीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखंड के धर्मपरसा हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज का है. 

    क्या कहते हैं शिक्षक

    वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे क्लास रूम में खड़े हैं और टीवी स्क्रीन पर खेसारी लाल यादव का 'आव ऐ जान बैगन ले ल' भोजपुरी सांग, चल रहा है. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो 22 जुलाई का है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवर अली ने अपनी सफाई देते हुए बताया कि शुक्रवार 22 जुलाई को लंच के बाद शिक्षक नमाज पढ़ने चले गए थे. विद्यालय में दो-तीन शिक्षक ही बचे थे. इसी दौरान प्रथम तले की स्मार्ट क्लास में छात्रों ने शरारत से भोजपुरी गीत बजा कर वीडियो वायरल किया गया है.

    हेडमास्टर ने डीईओ को सौंपी रिपोर्ट

    स्मार्ट क्लास में अश्लील गीत देखते छात्रों का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक ने इसकी रिपोर्ट डीईओ को सौंपी है. वहीं वायरल वीडियो सामने आने के बाद गोपालगंज के डीईओ राजकुमार शर्मा ने संज्ञान लेते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवर अली और स्मार्ट क्लास के नोडल शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news