फिंजाओं में घुली बारुद की गंध, सड़कों पर बिछी लाशे और खून से लथपथ इंसान, हमास औऱ इजरायल की जंग में भारी तबाही

    फिंजाओं में घुली बारुद की गंध, सड़कों पर बिछी लाशे और खून से लथपथ इंसान, हमास औऱ इजरायल की जंग में भारी तबाही

    टीएनपी डेस्क (Tnp desk):-शनिवार को 5000 रॉकेटस हमास आतंकियों ने इजरायल की तरफ दागने के बाद 100 से ज्यादा लोग मारे गये . जिसके बाद बौखलाए इजरायल ने हमास आतंकियों के खिलाफ जंग का एलान कर दिया, जो अभी तक जारी है. अब इजरायली फाइटर जेट लगतारा गाजा पर हमले कर रहें है. इस युद्ध में अभी तक भारी तबाही देखने को मिली, मंजर इतना भयावह होगा, जिसका अंदेशा नहीं लगाया गया था. यहां सभी अपनी जिंदगी जद्दोजहद कर रहें है. ऊपर वाले जिंदगी बख्शने की दुआ मांग रहें हैं.  

    सड़कों पर बिछी लाशे

    न्यूज एजेंसी AFP पर सामने आई तस्वीरों में बेहद ही भयावह मंजर देखने को मिला. जहां इजराइल और गाजा की सड़कों पर खून से लथपथ लाशें बिछी नजर आ रही हैं. गाजा और इजरायल में कई भवन मलबे में तब्दील हो चुके हैं. कई लोग अभी भी बंकरों में छुपकर खुद को महफूज रखने की कोशिश में हैं. इधर, इजरायल के हमले से बचने के लिए भी लोग सुरक्षित जगह की तलाश में भटक रहें हैं. फिंजाओं में घुली बारुद की गंध में जिंदगी बचाने की कोशिशें तेज हैं.

    हमास के 500 लड़ाके मारे गए

    लगातार दोनों तरफ से हुई जंग में नुकसान ही नुकसान देखने को मिला, सड़के सुनसान और लाशों से पटी पड़ी है. इजरायल ने जंग के बारे में बताया कि रविवार को जंग में उसके 30 सैनिक मारे गए हैं. वही इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उनकी कार्रवाई में अब तक हमास के 400 लड़ाके मारे गए हैं और कई को पकड़ लिया गया है.

    300 इजरायलियों की मौत

    शनिवार की सुबह हमास ने इजरायल पर रॉकेट्स से हमला किया था, जिसमे 300 से ज्यादा इजरायली नागरिक मारे गये. हमास के अचानक हमले से इजरायल का खून खौल गया. जिसके बाद इजरायल के डिफेंस फोर्स ने तीन तरफ से मोर्चा खोल दिया . जिसके बाद गाजा में भारी तबाही देखने को मिली. कई बिल्डिंग्स मलबे में तब्दील हो गये.

    भारतीय छात्रों को वापस लाने की कवायद  ​​​​​​

    हमास औऱ इजरायल की जंग में भारतीय छात्र भी फंस गये हैं. इसे लेकर भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सरकार इजराइल में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है. दरअसल, चिंता की बात ये है कि  हमास ने इजराइल में मौजूद दूसरे देशों के नागरिकों को भी कब्जे में लेना शुरू कर दिया है. वहां थाइलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गई है. वही, थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया है कि उनके 11 नागरिक हमास के कब्जे में हैं.

    भयानक जंग का अंदेशा

    इजरायल औऱ हमास के बीच चल रही खूनी जंग अभी थमने के संकेत नहीं मिल रहें है. जिस तरह से इजरायल ने हमास आंतकियों को मारने के लिए हमला बोला है. इससे तो काफी भयानक तबाही और मंजर देखने को मिलेगी. इधर, हमाल के लड़ाकों ने भी इजरायल के कुछ इलाकों औऱ लोगों को कब्जे में लेने का दावा किया गया है. दोनों तरफ से हो रही इस लड़ाई के चलते पूरे विश्व पर इसकी नजर है. इजरायल को अमेरिका, यूक्रेन, फ्रांस, ब्रिटेन जैसे देशों का समर्थन हासिल है. वही, हमास को ईरान का साथ मिला है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news