लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मंत्री संतोष सिंह को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने आजमगढ़ से दबोचा, मांगी थी 30 लाख की रंगदारी

    लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मंत्री संतोष सिंह को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने आजमगढ़ से दबोचा, मांगी थी 30 लाख की रंगदारी

    पटना (PATNA) : लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह से रंगदारी मांगने धमकी देने वाले अपराधी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पटना पुलिस ने आरोपी संजय यादव को यूपी के आजमगढ़ से दबोचा कर पटना ले आयी. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार 24 वर्षीय संजय यादव बेरोजगार युवक है. वह करीब तीन महीने पहले मुंबई से यूपी अपने घर लौटा था. गिरफ्तार संजय यादव ने अंडरवर्ल्ड डॉन लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर फोन पर 30 लाख की रंगदारी मांगी थी और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह को मैसेज भेजा था कि अगर रंगदारी नहीं दी गई तो 24 घंटे के अंदर अंजाम भुगतना होगा. फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार संजय यादव से पुलिस पूछताछ जारी है.

    आपको बता दें कि मंत्री संतोष कुमार सिंह के पास जिस नंबर से कॉल आया था वह भारत से बाहर का था. कॉल करने वाले ने कहा कि तुम बहुत ज्यादा दबंग बन रहे हो, 30 लाख दो वरना अच्छा नहीं होगा. उसकी बात सुनने के बाद मंत्री ने भी कहा कि जो करना है करो, मैं किसी से नहीं डरता. मैं तुम्हें कोई पैसा नहीं दूंगा, जिसके बाद मंत्री ने कॉल काट दिया.

    व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज दिया गया जिसमें कहा गया कि अगर जान बचाना है तो 30 लाख रुपये भेज दो. व्हाट्सएप मैसेज में कहा गया कि जिस तरह से बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, वैसा ही तुम्हारे साथ भी होगा. तुम्हारी गाड़ी का नंबर 00011 है. तुम्हें मारने के बाद मैं तुम्हें दोबारा मैसेज नहीं करूंगा. अपनी पार्टी के सभी लोगों को बता दो कि तुम्हें किससे बात करनी है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news