चार बच्चे की मां पर चढ़ा इश्क का जुनून, करवा चौथ  के दिन पति ने करादी  प्रेमी से शादी

    चार बच्चे की मां पर चढ़ा इश्क का जुनून, करवा चौथ  के दिन पति ने करादी  प्रेमी से शादी

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर में चार बच्चे की माँ के सर प्रेम का बुखार चढ़ गया और फिर ग्राम कचहरी ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. भागलपुर के सुलतानगंज स्थित गनगनिया में एक पति ने पत्नी की खुशी के लिए उसको अपने प्रेमी के साथ विदा कर सात जन्मों का वादा वापस ले लिया. गनगनिया के ग्राम कचहरी में ये ऐतिहासिक फैसला हुआ है. श्रवण ने पत्नी पूजा को उसके प्रेमी के साथ न्यायिक प्रक्रिया पूरा करवाकर शादी करवा दी. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद दिखे. बताया जा रहा है कि 2012 में श्रवण की शादी बाँका के फुल्लीडुमर में पूजा से हुई थी. जिसके बाद पूजा ससुराल आयी और यहां उसकी मुलाकात छोटू से हुई जिसके बाद दोनो में इश्क हुआ और ये इश्क परवान चढ़ गया. इधर श्रवण और पूजा के चार बच्चे हुए तो उधर पूजा और छोटू में प्रेम प्रसंग चलता रहा. बताया जाता है कि इस बीच कुछ दिनों के लिए दोनों फरार भी हो गए थे, जिसके बाद पूजा के पति ने इसकी शिकायत थाने में की थी. इसके बाद पूजा तो अपने पति के पास लौट आई लेकिन इश्क कम नहीं हुआ. पूजा के पति ने उसे काफी समझने की कोशिश की लेकिन पूजा नहीं मानी. 

    इसके बाद कल यानि गुरुवार को गाँव में एक पंचायत बुलाई गई. साथ ही लड़की के मायके वालों को भी बुलाया गया. इसके बाद पंचायत और घर वालों की सहमति से कागजी प्रक्रिया पूरी कर पूजा को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news