मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सरकार के मंत्री अब अपने-अपने विभागीय कार्यो में जुट गए हैं. सरकार के विधि मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि आज कल गांव कि छोटे-छोटे झगड़ों को लेकर मामला थाना और कोर्ट तक पहुंच जाता है, जिसकी संख्या काफी ज्यादा हो गई है. इसका जल्द निपटारा किया जाएगा.
अधिवक्ताओं ने किया मंत्री का स्वागत
मोतिहारी के अधिवक्ताओं के द्वारा आज बिहार सरकार के विधि मंत्री का उनके ही शहर में स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के आईएमए हॉल में किया गया. इसमें जिले के विधि संघ के सैकड़ों वकील पहुंचे. सभी ने अपने मंत्री अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर बढ़-चढ़ कर स्वागत किया. इस मौके पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए विधि मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि बिहार में जिस सरकार का गठन हुआ है उसमें A2Z पार्टी सम्मिलित है. ऐसे में अब किसी को उपेक्षित नहीं किया जायेगा.
ग्रामीण स्तर पर की जाएगी समीक्षा
वहीं मंत्री ने कहा कि गांव में छोटे-छोटे विवाद में मामला इतना बढ़ जाता है कि लोग एक-दूसरे पर मुकदमा कर देते हैं और वैसे मुकदमे की संख्या काफी ज्यादा है. जबकि इन छोटी-छोटी विवादों के निपटारे के लिए पंचायत स्तर पर सरपंच निर्वाचित होकर बैठे हैं पर वे काम नहीं करते हैं. अब इसकी समीक्षा की जाएगी, ताकि उस तरह के विवादों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो जाए.
Thenewspost - Jharkhand
4+

