शख्स ने भीड़ से भरी खचाखच ट्रेन में परिजनों को बैठाने का ऐसा लगाया जुगाड़, लोग बोले-इसे कहते हैं... ट्रेन पर बैठाकर आना!

    शख्स ने भीड़ से भरी खचाखच ट्रेन में परिजनों को बैठाने का ऐसा लगाया जुगाड़, लोग बोले-इसे कहते हैं... ट्रेन पर बैठाकर आना!

    टीएनपी डेस्क:  ट्रेन में सफर करने का आनंद ही कुछ और होता है लेकिन त्योहारी सीजन में ट्रेन में टिकट मिलना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है. अगर कंफर्म टिकट न हो तो ट्रेन में सफर करना काफी मुश्किल हो जाता है. काफी मुश्किलों के बाद भी जब ट्रेन में टिकट नहीं मिलता है तो लोग सीट के लिए अलग-अलग जुगाड़ लगाते हैं. त्योहारी सीजन में ट्रेन से लेकर बस में खचाखच भीड़ होती है. लोगों के लिए ट्रेन और बस में खड़े हो पाना भी मुश्किल हो जाता है. इसीलिए सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन में सीट दिलाने के लिए एक शख़्स कुछ ऐसा करता हुआ नजर आता है जिसे देख लोग कह रहे हैं कि ट्रेन पर बिठाकर आना इसे कहते हैं. 

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि जब ट्रेन में गेट से जाने की जगह नहीं मिल पाती है तो एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार और घर वालों को ट्रेन में बैठने के लिए एक जुगाड़ का इस्तेमाल करता है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन खड़ी है भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोग गेट से एक दूसरे को धक्का मुक्की देकर अंदर जा रहे हैं. ऐसे में एक शख्स आपातकालीन खिड़की से पहले अपने पहले एक लड़के को गोद में उठाकर अंदर घुसाता है. बाद में उसका बैग भी खिड़की से ही अंदर डालता है. वहीं खड़ी एक महिला को भी वह उठाकर ट्रेन की खिड़की से अंदर घुसा देता है फिर सारा सामान भी इस खिड़की से एक-एक करके अंदर डालता है. जिसके बाद किसी ने शख्स का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. वही वीडियो बनाते हुए शख़्स यह भी कह रहा है कि ये देखिए जबरदस्ती, ओ भाई! सीट घेरने का जुगाड़. बैग भी यहीं से जाएगा.

    इस वीडियो को सोशल हैंडल एक पर बीवी तमन्ना नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है की ट्रेन पर बैठ कर आऊंगा सच साबित हो गया इस पोस्ट को अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है साथ ही इस पर लोग अपनी अपनी राय भी दे रहे हैं एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इसका सीधा अर्थ है मैं तुम्हें ट्रेन में बिठाकर तुम्हारे गंतव्य तक पहुंचा दूंगा तो एक यूजर ने लिखा ट्रेन पर बैठ कर आऊंगा एक आम वाक्य है जिसे अक्सर लोग यात्रा के दौरान या किसी को भेजते समय रहते हैं. यह एक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का संकेत है तो एक यूजर ने लिखा है कि वह भाई ऐसे भी कोई बैठता है. एक ने लिखा Interesting! Looks like the promise of "ट्रैन पर बैठा कर आऊँगा" just came true!


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news