घर से भागे प्रेमी युगल ने वीडियो जारी कर प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार, बोलीं - मायके वालों से जान का है खतरा

    घर से भागे प्रेमी युगल ने वीडियो जारी कर प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार, बोलीं - मायके वालों से जान का है खतरा

    दरभंगा(DARBHANGA): जिले में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की कह रही है कि वो अपनी मर्जी से घर से भाग आई है. लड़के ने उसे नहीं, बल्कि उसने लड़के को भगाया और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है. वीडियो में लड़की ने अपने अपहरण के केस को भी झूठा बताया. साथ ही परिवार वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

    यह है मामला 

    दरअसल बहेड़ी प्रखंड के हड़च्चा गांव के एक प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर रहा है. वीडियो में प्रेमिका रुपांजली कुमारी ने उसके बालिग होने और अपनी इच्छा से प्रेम प्रसंग में अंतरजातीय विवाह करने का दावा किया है. युवती का कहना है कि उनके पिता विक्रम सिंह एवं उनके परिजनो ने बहेड़ी थाना में उसके प्रेमी राज कुमार दास और प्रेमी के परिजनों पर अपहरण का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है. वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि लड़की खुद लड़के को भगाकर ले जाने की बात कह रही है. वीडियो में युवती अपने प्रेमी राज कुमार दास के साथ रहने की इच्छा जता रही है. दोनों अपने आपको बालिग बता रहे हैं. लड़की का कहना है कि उसके परिजन लड़के और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. वहीं रुपांजली और राज कुमार दास प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. प्रेमी जोड़े ने अपनी शादी का प्रमाण पत्र भी सोशल साइट्स पर साझा किया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news