भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर में एक प्रेमी ने जबरदस्ती प्रेमिका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, मामला मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव का है. घटना के बाबत पीड़िता ने बताया कि घर के सभी लोग डॉक्टर के यहां गए थे घर में अकेली मैं ही थी, मौका देख कर मेरे साथ गांव के ही युवक ने गलत किया. पीड़ित युवती के रोने की आवाज सुन चाचा व आस-पास से पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए फिर सुबह परिजन के आने के बाद पीड़ित युवती ने सारी बात बताई. परिजन सुबह मधुसुदनपुर थाना आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंची लेकिन वहां मामला दर्ज नहीं हुआ. वहां से महिला थाना भेजा गया जहां पर आरोपी मिथुन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. इधर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ग्रामीणों ने कहा युवक ने प्रेम प्रसंग टूटने का निकाला खुन्नस
भतोड़िया गांव के ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में पहले प्रेम प्रसंग था. घर में सारे लोगों को इस बात की जानकारी थी लेकिन घर के लोग इसलिए कुछ नहीं बोल रहे थे क्योंकि आरोपी मिथुन कुमार लड़की को 2 साल से शादी का आश्वासन दे रहा था. बताया यह भी जा रहा है कि शादी से इनकार करने पर प्रेमी मिथुन से दूरी बना ली थी लेकिन मिथुन प्रेम में पागल था. इधर दोनों में कुछ दिनों से बातें नहीं हो रही थी. शायद इसी का खुन्नस निकालने को लेकर युवक लड़की को अकेला पाकर उसके घर में घुसा और लड़की के साथ हैवानियत से पेश आते हुए लड़की के साथ यौन शोषण किया. किसी को कानों कान भनक तक नहीं चली. जब इसकी मां और लड़की हम लोगों के बीच यह सारी बात बताई तो पता चला. गांव वालों ने कहा लड़का पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया उसके बाद जब बात नहीं बनी तो जबरन उसके साथ यौन शोषण किया.
पीड़िता की मां ने कहा -मैं इलाज के लिए गई थी, कभी नहीं सोचा था बेटी के साथ होगा इतना बड़ा हादसा
पीड़िता की मां ने कहा मेरी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. मैं डॉक्टर के पास अपना इलाज कराने गई थी. इसी दरमियान मुझे आने में विलंब हुआ. मैं अपने मायके चली गई. इधर मेरी बेटी घर में अकेली थी अकेला पाकर भदोरिया पूरब 16 का रहने वाला शंभू यादव का बेटा मिथुन कुमार मेरे घर में जबरन घुस आए और मेरी बेटी के साथ यौन शोषण किया. यह कहीं से सही नहीं है. मैंने अपनी बेटी के लिए कितने सपने संजोए थे, अब कौन करेगा मेरी बेटी से शादी, जल्द से जल्द आरोपी मिथुन कुमार को सजा मिलनी चाहिए.
पीड़िता के उड़े होश ,कहां -सुना पाकर मुझे बर्बाद कर गया, कहीं का नहीं छोड़ा
भतोड़िया की रहने वाली पीड़िता ने कहा मेरी मां अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई थी. मैं अकेली घर में थी तभी अचानक रात के 10:30 बजे भदोरिया पूरब टोला का रहने वाला शंभू यादव का बेटा मिथुन कुमार मेरे घर में घुस आया और जबरन मेरा मुंह दबाकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा और धमकी देते हुए कहा कि अगर शोर मचाया तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा. मेरे साथ उसने घंटों यौन शोषण किया. जब मैं शोर मचाने लगी तो वह सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़ा और कूदकर वहां से फरार हो गया. मैं उसके गले के माला को जकड़ कर पकड़ी थी. वह फिर भी जबरदस्ती छुड़ाकर भागा लेकिन उसके गले का माला मेरे हाथ में रह गया. रोते बिलखते युवती ने कहा अब मैं क्या करूं कहां जाऊं मेरी तो जिंदगी ही बर्बाद कर दिया.
युवक के खिलाफ थाने में दी गई तहरीर
पीड़िता युवती और उसकी मां ने आरोपी युवक मिथुन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराई है और जल्द से जल्द कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है. सुनीता और उसकी मां ने कहा जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता वह चैन से नहीं बैठेगी.
Thenewspost - Jharkhand
4+

