जिस चाकू से गर्लफ्रेंड ने केक काटा उसी चाकू से बॉयफ्रेंड ने जन्मदिन पर कर दी उसकी हत्या, जानिए सनसनीखेज मामला

    जिस चाकू से गर्लफ्रेंड ने केक काटा उसी चाकू से बॉयफ्रेंड ने जन्मदिन पर कर दी उसकी हत्या, जानिए सनसनीखेज मामला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्यार में बेवफाई अक्सर किसी बड़ी वारदात के रूप में सामने आती है. 6 साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद जब युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को झांसा देकर किसी दूसरे युवक से रिलेशन बनाने का प्रयास किया है तो फिर प्यार में तकरार शुरू हो गया. और इसका अंजाम मौत के रूप में सामने आया. 6 साल से रिलेशन में रहने के बाद बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी.

    अब जानिए यह मामला कहां का है और यह कैसे हुआ

    कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी हत्या उसने बर्थडे के सेलिब्रेशन के दौरान की. प्रशांत नामक युवक पिछले 6 साल से 24 साल की नव्या के साथ रिलेशनशिप में था नव्या पुलिस विभाग में क्लर्क थी युवक प्रशांत कि वह पिछले 6 साल से गर्लफ्रेंड थी लेकिन पिछले कुछ महीनों से नव्या के रंग बदल गए थे.वह किसी दूसरे युवक को डेट करने लगी थी प्रशांत को जब यह पता चला तब झंझट शुरू हो गया.

    नव्या के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए प्रशांत ने एक छोटी सी पार्टी रखी जिसमें वह दोनों ही थे. प्रशांत ने यह तय कर लिया था कि जन्मदिन मनाने के बाद वह अपनी बेवफा गर्लफ्रेंड की हत्या कर देगा. जिस चाकू से नव्या ने बर्थडे केक काटा. उसी चाकू से उसके बॉयफ्रेंड प्रशांत ने हत्या कर दी हत्या गला रेत कर निर्मम ता पूर्वक की गई.

    जब नव्या अपने घर देर रात तक नहीं लौटी तो उसके अभिभावक ने पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी. उसके बाद पुलिस हरकत में आई और कॉल डिटेल रिपोर्ट के आधार पर वह प्रशांत तक पहुंच गई. प्रशांत ने अपने ही घर में बर्थडे केक मंगवाया था और वही नव्या की हत्या कर दी थी. पुलिस ने उसी के घर से नव्या का शव बरामद किया. पुलिस ने हत्यारे प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है आरंभिक बयान में प्रशांत ने पुलिस को बताया कि नव्या उसे चैट कर रही थी इतनी पुरानी दोस्ती में वह धोखा दे रही थी. हाल के दिनों में वह किसी दूसरे के साथ समय बिताने लगी थी. इसको लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. मना करने के बावजूद नव्या सुधर नहीं रही थी. इसलिए उसने गुस्से में आकर जन्मदिन के कार्यक्रम को आयोजित किया और उसे मार डाला.

        ‌


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news