'द कपिल शर्मा शो' हो जाएगा ऑफ एयर, जानिए इसके पीछे क्या है वजह ?

    'द कपिल शर्मा शो' हो जाएगा ऑफ एयर, जानिए इसके पीछे क्या है वजह ?

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-द कपिल शर्मा शो के दर्शकों के लिए थोड़ी मायूसी की खबर है. बेहद ही चर्चित यह शो जल्द ही ऑफ एय़र हो जाएगा. हालांकि, कुछ दिन के बाद नये सीजन की शुरुआत होगी औऱ कपिल फिर नजर आयेंगे. जानकारी के मुताबक मध्य जून तक शो के आखिरी शो शूट हो जाएंगे.

    क्यो ऑफ एय़र हो रहा है शो

    द कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने की वजह ये है कि कपिल शर्मा इंटरनेशनल टूर के लिए जा रहे हैं . एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल जुलाई और अगस्त में अपनी टीम के साथ इंटरनेशनल टूर पर जा रहें हैं.जुलाई में वह यूएस के छह शहरों के सफर पर रहेंगे.इसके बाद अगस्त में यूके के दो शहर में उनके घूमने का प्लान बनाया है. शो जुलाई तक ही टेलिकॉस्ट किया जाएगा. फिर इसके बाद नये सीजन की शुरुआत अक्टूबर औऱ नवंबर में होगी. कपिल शर्मा शो को लोग काफी पसंद करते हैं. और इसके दर्शकों की संख्या अच्छी-खासी है. इससे पहले बीते साल भी कपिल शर्मा शो कुछ समय के लिए बंद हुआ था औऱ अगस्त में धमाकेदार वापसी की थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news