पाकुड़ (PAKUD): पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन बच्चे संग कूप में छलांग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. लेकिन किसी तरह ग्रामिणों ने दो बच्चे समेत मां को बाहर निकाला. वहीं कूप में डूबे बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच कर बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रही है.
आर्थित तंगी से तंग आकर मां ने की खुदखुशी
बता दें कि यह घटना पाकुड़ के नवरोत्तमपुर गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार तरुण रजवार का अपनी पत्नी ज्योत्सना देवी के साथ कुछ दिनों से काफी विवाद चल रहा था. दरअसल ज्योत्सना देवी का एक बच्चा काफी दिनों से बीमार है. लेकिन आर्थिक तंगी से तंग आकर ज्योत्सना ने खुदखुशी करने के लिए गांव में स्थित कूप में अपने दो बेटे एवं एक पुत्री के साथ छलांग लगा दी. जिसके बाद बच्चों के साथ महिला को छलांग लगाता देख. वहां मौजूद किसानों ने किसी तरह मां समेत दो बच्चों को बाहर निकाला गया. लेकिन एक साल के बच्चे की तलाशी की जा रही है. ग्रामिणों के मुताबिक कूप में ज्यादा पानी होने के कारण एक साल का बच्चा गहरे पानी में चल गया.
एक बच्चे की तलाशी जारी
फिलहाल बच्चे की तलाशी की जा रही है. साथ ही स्थानिय पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्चे की तलाशी की जा रही है.


