इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पति ने लगा ली फांसी, 44 मिनट तक निर्दयी पत्नी देखती रही मौत का तमाशा

    इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पति ने लगा ली फांसी, 44 मिनट तक निर्दयी पत्नी देखती रही मौत का तमाशा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): शादी के सात वचनों के दौरान जिंदगी भर साथ निभाने की कसम खाने वाली पत्नी इतनी पत्थर दिल की निकली की अपनी पति की मौत का तमाशा ऑनलाइन 44 मिनट तक देखती रही. इस दौरान न तो पत्नी के माथे पर सिकन आई और न तो पत्नी ने अपने पति की जान बचाने की कोशिश की. वहीं, इस 44 मिनट के दौरान पत्नी और सास की प्रातड़ना से परेशान एक और अतुल सुभाष की जीवन लीला समाप्त हो गई.

    ये चौंकाने वाला मामला है मध्य प्रदेश के रीवा का. जहां बहुचर्चित अतुल सुभाष की तरह एक और युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी जान दे दी. हैरत कि बात तो यह रही की इस 44 मिनट के लाइव के दौरान युवक शिव प्रकाश त्रिपाठी की पत्नी भी लाइव से जुड़ी रही और अपने पति की मौत का तमाशा देखती रही. लेकिन एक बार फिर पत्नी ने अपनी पति को रोकने की कोशिश नहीं की.

    वहीं, अपने 44 मिनट की लाइव वीडियो में युवक ने पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने की बात कही. ऐसे में इस मामले के बाहर आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की पत्नी और उसकी सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    बता दें कि, रीवा जिले के सिरमौर तहसील के महरी गांव के शिव प्रकाश त्रिपाठी ने दो साल पहले बैकुंठपुर के रिमारी गांव की प्रिया शर्मा के साथ शादी की थी. शुरू में दोनों के बीच सब कुछ ठीक था. लेकिन कुछ महीने बीतने के बाद शिव की पत्नी प्रिया किसी और युवक से छुपकर बात करने लगी. जब इस बात की जानकारी शिव को हुई तो उसने अपने दांपत्य जीवन को बचाने के लिए इस बात को छुपा लिया. दोनों का एक नवजात बच्चा भी है. हालांकि, इस बीच शिव एक सड़क हादसे का शिकार हो गया और वह बैसाखियों पर आ गया और उसकी पत्नी अपने नवजात बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई.

    प्रेमी संग मिलकर शिव के साथ की थी प्रिया ने मारपीट 

    जिसके बाद शिव लगातार अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए उसके घर जाकर उसे मनाने की कोशिश करता रहा. लेकिन उसकी पत्नी प्रिया उसके साथ वापस नहीं आई. शिव के परिजनों का आरोप है कि प्रिया किसी और से प्यार करती थी और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने शिव के साथ मारपीट भी की थी. आत्महत्या करने से पहले भी शिव प्रिया को लेने अपने ससुराल गया था. लेकिन जब वह ससुराल से वापस आया तो वह चुपचाप अपने कमरे में चला गया और इंस्टाग्राम में लाइव आकर उसने फांसी लगा ली.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    जब शिव इंस्टाग्राम में लाइव आया तो उस वक्त उसकी पत्नी प्रिया भी लाइव से जुड़ी हुई थी और शिव के मौत का तमाशा 44 मिनट तक देखती रही. इस दौरान प्रिया ने किसी को भी इस बारे में बताने की कोशिश नहीं की. वहीं, इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शिव की पत्नी और सास को हिरासत में ले लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news