पंचायत में इन नौ मानकों का ख्याल रखने पर मुखिया को सरकार करेगी सम्मानित,साथ ही पुणे में होगी स्पेशल ट्रेनिंग  

    पंचायत में इन नौ मानकों का ख्याल रखने पर मुखिया को सरकार करेगी सम्मानित,साथ ही पुणे में होगी स्पेशल ट्रेनिंग  

    पटना(PATNA): अब सूबे के पंचायत को सुदृढ़ और ग्राम स्वराज का सपना को साकार करने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है.पंचायत में बेहतर करने वाले मुखिया को सरकार सम्मान देने के साथ साथ पुरस्कृत करने का काम करेगी.सरकार की इस पहल से जहां मुखिया में खुशी और उत्साह दिख रहा है तो दूसरी ओर पंचायत वासी में भी अलग सा उत्साह है. पंचायत के लोग भी अपने मुखिया को सम्मान दिलाने के लिए पंचायत को सुंदर और साफ रखने का काम कर रहे है. जिससे उनके पंचायत का नाम पूरे राज्य में हो.इसी कड़ी में सूबे में बेहतर काम करने और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना को साकार करने वाले 20 पंचायत के मुखिया को पुणे में अपने खर्च पर बेहतर ट्रेनिंग कराने का निर्णय  पंचायती विभाग ने लिया है.  

    इस ट्रेनिंग पर भेजने वाले मुखिया को चयन करने के लिए  केंद्र सरकार ने  नौ मानक तय किया है. जिसमें   साफ़ सफ़ाई,छठ घाट निर्माण, स्वच्छता ,पौधा रोपण सहित 9 सामाजिक कार्य किए जाने को लेकर  पंचायत का चयन किया है. केंद्र की सरकार की तर्ज पर अब बिहार की सरकार भी पंचायत को बेहतर विकास कार्य करने को लेकर पुरस्कृत करेगी.

     पंचायती विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की फ़िलहाल 20 पंचायत के मुखिया की पुणे में ट्रेनिंग होगी. बिहार के पंचायत को बेहतर करने को लेकर शुरू हुआ पहल पंचायती विभाग ने की है. महाराष्ट्र के पुणे शहर में 25-27 सितंबर को ट्रेनिंग होगी इसके बाद बिहार के और पंचायत को भी इससे जोड़ा जायेगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news