बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा का रौद्र रूप, सोन नदी का भी जलस्तर बढ़ा

    बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा का रौद्र रूप, सोन नदी का भी जलस्तर बढ़ा

    पटना(PATNA): बारिश क्या हुई बिहार की दो प्रमुख नदियां उबाल मारने लगी हैं. गंगा ने तो रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पटना में गंगा का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है. बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर है. वहीं पटना जिला के दीघा घाट में जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. पटना जिले के गांधी घाट में गंगा नदी का जलस्तर 57 सेंटीमीटर ऊपर है. हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर 51 सेंटीमीटर ऊपर है. वहीं भागलपुर जिले के कहल गांव में गंगा नदी का जलस्तर 29 सेंटीमीटर ऊपर है. गंगा के अलावे सोन नदी में भी उफान है.

    मिली जानकारी के अनुसार पटना के मनेर में सोन नदी का जलस्तर 28 सेंटीमीटर ऊपर है. गंगा सोन के अलावे बूढ़ी गंडक खगड़िया जिले में 27 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर है. कटिहार जिले में कुरसेला में कोसी नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर है. पिछले 24 घंटे में 50 मिलीमीटर से जिन इलाकों में बारिश हुई है. उसमें बाल्मीकि नगर में 87 मिलीमीटर, बेनीबाद में 51 मिलीमीटर, रोसरा में 51 मिलीमीटर, जयनगर में 61 मिलीमीटर, चनपटिया में 60 मिलीमीटर, ललबगिया घाट में 90 मिलीमीटर बारिश हुई है. गौरतलब है कि बिहार में कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. राजधानी में गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल 70 सेंटीमीटर पार कर चुका है. आने वाले कुछ घंटों में और बढ़ोतरी का अनुमान है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news