साइबर फ्रॉड के शिकार हुए निर्वाचन पदाधिकारी, कमिश्नर के नाम से साइबर अपराधियों ने कर ली ठगी

    साइबर फ्रॉड के शिकार हुए निर्वाचन पदाधिकारी, कमिश्नर के नाम से साइबर अपराधियों ने कर ली ठगी

    पूर्णिया(PURNIYA): पूर्णिया में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. साइबर अपराधी ने आज पूर्णिया कमिश्नर गोरखनाथ के नाम से ठगी कर ली. कमिश्नर का नाम और उनका फोटो लगाकर एक लाख रुपए की ये ठगी एक अधिकारी से की गई. इस बाबत अधिकारी के द्वारा खजांची हाट थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.

    पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त गोरखनाथ ने कहा कि किसी साइबर अपराधी ने उनका फोटो लगाकर एक व्हाट्सएप नंबर से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी निवास को मैसेज भेज कर एक लाख की मांग की. आनन-फानन में अधिकारी श्रीनिवास ने अमेजॉन पे से एक लाखरुपए का ट्रांसफर भी कर दिया. इसके बाद जब उसने प्रमंडलीय आयुक्त को फोन किया कि उनका मैसेज आया था तब आयुक्त ने साइबर अपराधियों की करतूत बताते हुए उसे खजांची हाट थाना भेज कर इसकी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा.

    10 दिनों से आयुक्त के नाम पर हो रही ठगी की कोशिश

    आयुक्त ने कहा कि 10 दिन पहले उनके नाम से अपराधियों ने अज्ञात नंबर से फर्जी मैसेज भेज कर कटिहार के एसपी के अलावा पूर्णिया के आईजी सुरेश चौधरी और प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के कई स्टाफ को भी ठगने की कोशिश की थी और उनसे रुपए की मांग की थी. लेकिन समय पर उन लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आयुक्त को दे दी थी. इस कारण वे लोग ठगी का शिकार होने से बच गए थे.

    आईजी को कार्रवाई का दिया निर्देश

    प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि उन्होंने आईजी और पूर्णिया के एसपी को इसकी जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा है. साथ ही इसकी प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. प्रमंडलीय आयुक्त गोरखनाथ ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी साइबर अपराधियों के ठगी का शिकार ना बने. अगर किसी तरह का मैसेज आता है तो इसकी सूचना वह तुरंत पुलिस को दें ताकि साइबर ठगी से वे बच सके. बहरहाल, इससे पहले भी साइबर ठग ने कई बड़े अधिकारियों से ठगी की है. जरूरत है लोग ऐसे साइबर ठगों से सतर्क रहें ताकि वह इसका शिकार ना हो पाए.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news