देश का संविधान हमारा मार्गदर्शक दस्तावेज है,हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को पूरा करना है:राष्ट्रपति

    देश का संविधान हमारा मार्गदर्शक दस्तावेज है,हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को पूरा करना है:राष्ट्रपति

    रांची(RANCHI): देश में 76वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है.सभी ओर विभिन्न तरीके से जश्न शुरू हो गया है.इस दौरान राष्ट्र के नाम देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया.इस संबोधन में महात्मा गांधी के अहिंसा के रास्ते को अपनाने की अपील की.साथ ही संविधान और स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को पूरा करते हुए देश को विकसित राष्ट्र में शामिल करने पर जोर दिया.

    देश के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया.सबसे पहले देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया.उन्होंने कहा कि देश के आज़ादी में हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है.हम भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में  बढ़ाने का संकल्प ले.साथ ही अपने संवैधानिक मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे.हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शक दस्तावेज है. संविधान की प्रस्तावना में हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्श समाहित हैं.आइए हम अपने राष्ट्र निर्माताओं के सपने को साकार करने के लिए सद्भाव और भाई चारे की भावना के साथ आगे बढ़े.

    स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या सीमा की सुरक्षा, अंतरिक्ष की सुरक्षा करने वाले,पुलिस और सभी देश वासियों को बधाई दी है



    Related News