CM का बड़ा ऐलान! इस तारीख से खाते में आएगी मंईयां सम्मान की राशि, सत्यापन पर भी अपडेट

    CM का बड़ा ऐलान! इस तारीख से खाते में आएगी मंईयां सम्मान की राशि, सत्यापन पर भी अपडेट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड की मंईयांओं के लिए बड़ी खबर है. हालही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह इशारा कर दिया है की राज्य में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त कब भेजी जाएगी. इसके साथ ही मंईयां योजना में चल रहे सत्यापन कार्य को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल बीते दिनों रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने खुले मंच से यह बात कही है की राज्य की लाभुक मंईयांओं के कहते में जल्द ही अगली किस्त का भुगतान होगा. उन्होंने कहा है कि, वर्तमान में राज्य की लगभग 60 लाख महिलाओं को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. ऐसे में अब उम्मीद है एक से दो दिनों के अंदर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल और मई महीने की राशि भेज दी जाएगी. यानि की इस बार मंईयां योजना की लाभुकों को एक साथ 5000 रुपये की सौगात भेजी जाएगी.

    इसे लेकर विभाग ने पहले ही सारी तैयारियां कर ली है और राज्य के कई जिलों में करीबन 8 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है. ऐसे में जल्द ही लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की दो किस्तें एक साथ भेजी जाएगी. वहीं योजना के तहत महिलाओं का सत्यापन भी जारी है. 11 मई से 18 मई तक सभी ग्रामीण इलाकों की हर पंचायत और शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया है, जिसके बाद 19 मई से 24 मई तक पंचायत और वार्ड स्तर से मिली जानकारी का संकलन किया जाना है तथा अयोग्य पाए गए लाभार्थियों को नोटिस जारी किए जाएंगे. 25 मई से 27 मई के बीच मृत, अयोग्य और अनुपस्थित लाभुकों की अंतिम सूची तैयार कर पंचायत भवन और अंचल कार्यालय के सूचना पट पर सार्वजनिक की जाएगी. वहीं, प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद 29 मई को अंतिम रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी.

    ऐसे में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसा हो सकता है कि इस योजना का पाँच से दस प्रतिशत लोग गलत तरीक़े से लाभ ले रहें हों, लेकिन ऐसे लोगों को रोकने के लिए 90 प्रतिशत लोगों को प्रभावित नहीं किया जा सकता. ऐसे में मुख्यमंत्री का इशारा साफ है की अपात्र महिलाओं के कारण पात्र लाभुकों की किस्त की राशि नहीं रोकी जाएगी और उन्हें हर माह इस योजना का लाभ उनके खाते में DBT के माध्यम से मिलता रहेगा.



    Related News