हाथों में मेंहदी और लाल लहंगे में सज-धजकर बैठी थी दुल्हन, अचानक मोबाइल बंद कर दूल्हा न जाने कहां भाग गया, पढ़िए आगे क्या हुआ ?  

    हाथों में मेंहदी और लाल लहंगे में सज-धजकर बैठी थी दुल्हन, अचानक मोबाइल बंद कर दूल्हा न जाने कहां भाग गया, पढ़िए आगे क्या हुआ ?  

    टीएनपी डेस्क (Tnp Desk):- आज कल शादियों में एक से एक कांड लगातार सुनने को मिल रहा है. कभी शादी के बाद पत्नी बेवफा बनकर पति का कत्ल रही है, तो कभी कोई दुल्हन घर को ही लूटकर फरार हो जा रही है. कभी-कभी तो दहेज के खातिर एक दुल्हन की शादी नहीं हो पा रही है. ऐसे कई घटनाएं देश में हो रही है. लाजमी है कि ऐसे किस्से कही न कहीं हमे झकझोरते हैं और कई सवाल पूछते हैं.

    ये जो घटना आपको बताने जा रहे हैं, जिसमे एक लड़की के अरमान मंडप में ही टूट गये और एक पिता के मेहनत की कमाई तो बर्बाद हुई ही, इसके साथ ही एक चोट भी लगी कि इस आधुनिकता का चोला पहना समाज, आज भी दहेज के लिए मुंह फाड़े रहता है. यह एक लड़की के अरमानों को घला घोंटने की यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है.  जिसने न केवल दुल्हन और उसके परिवार को तोड़कर रख दिया, बल्कि पूरे समाज को सोचने के लिए मजबूर करता है.  

    इंतजार करते रह गयी दुल्हन

    दरअसल, कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में शादी की पूरी तैयारियां थीं.दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर औऱ सज धजकर बैठी हुई थी, परिवार के साथ रिश्तेदारों का भी जमावड़ा लगा हुआ था. बारात के इंतजार में सभी खड़े थे. शादी की तारीख 23 जून थी. लड़का अमरोहा जिले का रहने वाला था, लेकिन बारात निकलने से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे ने दहेज में कार की मांग लड़की के पिता के सामने कर दी. बताया जाता है कि पहले बाइक की बात थी, जिसके लिए दुल्हन पक्ष ने हामी भर दी थी. बाद में दूल्हा कार के लिए अड़ गया, जब कार देने से मना कर दिया तो फिर फोन ही बंद कर दिया और बारात लेकर आया ही नहीं.

    रात भर दुल्हन मंडप में अपने परिवार के साथ बारात का इंतजार करती रही. सबकुछ तैयारियां हो चुकी थी, सजे हुए मंडप, पकवानों की खुशबू और रिश्तेदारों की मौजूदगी में बारात का रात भर इंतजार किया गया . लाल जोड़े में अपने पति के इंतजार में दुल्हन बार-बार गेट की तरफ देखती रही, मगर बारात की कोई आहट तक नहीं आई. घारातियों की तरफ से काफी बेइज्जती का सामना दुल्हन के परिवार वालों को करना पड़ रहा था.

    थाने में शिकायत

    जब बारात आने की उम्मीद खत्म हो गई तो लड़की वालों ने दूल्हे और उसके घरवालों को फोन किया. लेकिन सभी फोन बंद थे. आखिरकर जो खाना बना था, बर्बाद होने से बढ़िया उसे पड़ोसियों और राहगीरों में बांटना पड़ा. इस घटना के बाद दुल्हन अपने भाई के साथ पुलिस थाने पहुंची और इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत की. आरोप लगाया गया कि रिश्ता तय होने के बाद 3.5 लाख रुपये नकद, मेहमानों के कपड़े और अन्य चीजें पहले ही दे दी गई थीं. अब अचानक लड़के वालों ने कार की डिमांड कर शादी से इनकार कर दिया. जो धोखाधड़ी और मानसिक शोषण परिजनों का लड़के के पक्ष की तरफ से किया गया.

    बिजनौर पुलिस ने इस पर बयान जारी कर कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news