रात अस्पतालों का दौरा, दिन में स्वास्थ्य विभाग की बैठक के बाद क्या बोले तेजस्वी यादव- जानिये


पटना(PATNA): बिहार में लचर स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक्शन में आ गए हैं. चूंकि उनके पास ही स्वास्थ्य मंत्रालय भी है, इसलिए बीती रात 12 बजे से 3 बजे तक उन्होंने पीएमसीएच समेत कई सरकारी अस्पतालों का दौरा किया. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों की क्लास लगाई. साथ ही मरीज और उनके परिजनों से उनकी समस्या सुनी. तेजस्वी चिकित्सा सेवा देखकर बहुत ही नाराज दिखे, जिसका असर आज ज्ञान भवन में बुलाई सभी सिविल सर्जन, मेडिकल ऑफिसर और वरीय चिकित्सकों की बैठक में भी दिखा.
दो माह का बना वर्क प्लान
तेजस्वी यादव ने मेडिकल ऑफिसरों को सेवा में तत्काल सुधार का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जो स्थिति बीती रात पीएमसीएच में देखने को मिली, वैसी स्थिति ना उत्पन्न हो. मीडिया से उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्थितियां खराब जरूर हैं लेकिन आने वाले समय में यह जल्द सुधरेंगी. 60 दिनों की कार्य योजना बनाई गई है. सभी कार्यों की समीक्षाएं की जा रही हैं. बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे बनाएं, इसको लेकर सभी को बुलाया गया था. सबकुछ सुधरेगा. जिम्मेवारी मिली है तो हमलोग इस काम को करेंगे.
4+