राज्यपाल से मिले तेजस्वी, बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा- असुरक्षित हाथों में है बिहार

    राज्यपाल से मिले तेजस्वी, बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा- असुरक्षित हाथों में है बिहार

    पटना(PATNA): बिहार में दिनबदिन बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राजभवन पहुंचे. राज्यपाल से मिलकर तेजस्वी यादव ने उन्हें राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी. साथ ही तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है.

    राज्यपाल से हुई मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. मधुबनी में जिस तरीके से एक धर्म को टारगेट बनाकर पुलिस ने मारपीट की, इसे लेकर डीएसपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि मधुबनी में लगातार इस तरह की घटनाएं हुई है. राजकुमार झा सहित दो लोगों की हत्या हुई, लेकिन इस मामले में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. लगातार सभी लोगों के साथ वहां पुलिस का रवैया बहुत ही खतरनाक है. लेकिन कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई है. इन्हीं मामलों को लेकर राजपाल का ध्यान आकर्षित किया गया है.

    तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बिल्कुल कानून व्यवस्था खराब हो गई है. बिहार के मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं और मौन है. मुख्यमंत्री का बयान देख लीजिए, मुख्यमंत्री की हरकत देख लीजिए तो यही लग रहा है कि बिहार असुरक्षित हाथों में है. तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जो भाजपा से जदयू में आया उसे कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया बना दिया जाता है. आज बिहार में जो लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं, उनको खुलेआम छूट दी गई है. अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग खुलेआम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, आज सीएम एनके नहीं हैं, सीएम कोई है तो डीके है.

    बिहार में जो नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है उसका क्रेडिट नीतीश कुमार लें लेकिन लोगों को नौकरी भी दें. हमारी सरकार जब थी तब हम ही यह नौकरी लेकर आए थे, लेकिन हमें क्रेडिट नहीं चाहिए. हमें क्रेडिट से कोई मतलब नहीं है. नीतीश कुमार ही क्रेडिट ले लेकिन लोगों को नौकरी भी दें. दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, जिन्होंने काम किया है जनता उनको वोट दें, जो समाज में झगड़ा लगाते हैं उन्हें वोट मत दीजिए.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news