तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, नई पार्टी बनाने की खबर से किया इनकार, कहा -जयचंद और गोदी मीडिया फैला रहे अफवाह

    तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, नई पार्टी बनाने की खबर से किया इनकार, कहा -जयचंद और गोदी मीडिया फैला रहे अफवाह

    TNP DESK- राष्ट्रीय जनता दल  के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए पार्टी के अंदरूनी मतभेद और अफवाह फैलाने वालों पर तीखा हमला बोला है.

    तेज प्रताप यादव ने X पर लिखा हद हो गई! अब तो इस जयचंद्र ने गोदी मीडिया वालों के साथ मिलकर यह अफवाह फैला दी कि मैं नई राजनीतिक पार्टी बना रहा हूं. बिहार की जनता से अपील है कि ऐसी किसी भी खबर पर विश्वास न करें. जय हिंद, जय बिहार, जय राजद."

    तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया पर उनकी और एक महिला अनुष्का यादव की कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि तेज प्रताप ने 12 साल पहले गुपचुप शादी कर ली थी. इस मामले के बाद RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया और पारिवारिक तौर पर भी बेदखल करने की घोषणा की.

    हालांकि तेज प्रताप ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वे लगातार सोशल मीडिया पर पार्टी के अंदर 'जयचंद्रों' पर निशाना साध रहे हैं. यह स्पष्ट संकेत है कि वह पार्टी में अंदरखाने चल रही राजनीति से असहज हैं.

    राजनीतिक भविष्य पर संशय, लेकिन संकेत साफ

    तेज प्रताप यादव के इस बयान ने अटकलों पर फिलहाल विराम लगाया है कि वे कोई नई पार्टी बना सकते हैं. लेकिन उनके बयानों से यह साफ है कि वे RJD में सब कुछ सामान्य नहीं मानते. राजनीति के जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ अस्थायी चुप्पी है ,आने वाले दिनों में तेज प्रताप यादव की अगली राजनीतिक चाल पर सबकी निगाहें होंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news