T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप विजेता टीम को मिलता है लाखों डॉलर, आईसीसी ने की घोषणा  

    T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप विजेता टीम को मिलता है लाखों डॉलर, आईसीसी ने की घोषणा  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): 16 अक्टूबर से टी-20 मेंस वर्ल्डकप का आगाज होने वाला है. इसे लेकर सभी टीमें अपनी तैयारी में लगी हुई हैं. मगर, क्या आपको पता है कि वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को कितनी राशि मिलेगी. आईसीसी ने इस बारे में घोषणा कर दी है कि इस बार के वर्ल्डकप विनर को किनती राशि मिलने वाली है. आईसीसी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के विजेता को 16 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी. वहीं उपविजेता टीम को इस पुरस्कार की आधी राशि मिलेगी.

    कुल 56 लाख के पुरस्कार पूल की घोषणा

    बता दें कि लगभग एक महीने तक चलने वाले इस 16-टीम टूर्नामेंट के लिए कुल 56 लाख अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार पूल रखा गया है. विजेता और उपविजेता के अलावा सेमीफाइनल में हारने वालाई टीमों को 4 लाख डॉलर दिए जायेंगे. वहीं सुपर 12 स्टेज से बाहर होने वाली आठ टीमों में प्रत्येक को 70,000 डॉलर मिलेंगे. ICC ने कहा कि पिछले साल ICC पुरुष T20 विश्व कप 2021 की तरह, सुपर 12 चरण में 30 खेलों में से प्रत्येक में एक जीत की कीमत 40,000 अमेरिकी डॉलर होगी. सुपर 12 चरण में सीधे जगह बनाने वाली आठ टीमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हैं.

    16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा टी-20 वर्ल्डकप  

    अन्य आठ टीमें - ग्रुप ए में नामीबिया, श्रीलंका, नीदरलैंड, यूएई और ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे को चार-चार के दो समूहों में विभाजित किया गया है, जो पहले दौर में खेलेंगे. पहले दौर में किसी भी जीत के लिए 40,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जिसमें 12 मैचों की राशि 4,80,000 डॉलर होगी. पहले दौर में बाहर होने वाली चार टीमों को प्रत्येक को 40,000 डॉलर मिलेंगे. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news